गोड्डा, जून 7 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम सुहाना रहा। सुबह घने बादलों के साथ तेज हवा चली और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह करीब 11 बजे तक मौसम सुहावना बना रहा। इसके बाद हल्की धूप निकली, लेकिन पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। धूप और छांव की स्थिति बनी रही। हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पसीने और चिपचिपी गर्मी का असर दिनभर बना रहा। पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप की तुलना में शनिवार का मौसम काफी राहतभरा रहा। यह भी पढ़ें- बादल व पुरवैया के कम हुआ तापमान, सता रही उमस वाली गर्मी तेज धूप नहीं रहने से लोगों को बाहर निकलने और दैनिक कार्यों के दौरान कुछ राहत मिली। मौ...