बांका, अप्रैल 17 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा।आसमान में बादलों और सूर्यदेव के बीच आंख-मिचौनी का खेल चलता रहा, जिससे लोगों को तेज धूप से कुछ राहत जरूर मिली। हालांकि, उमस भरी गर्मी ने दिनभर लोगों को परेशान भी किया। जबकि बीच-बीच में चलने वाली ठंडी हवा ने राहत का अहसास कराया, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस भी ली। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, जबकि आद्रता 45 प्रतिशत के आसपास रही। यह भी पढ़ें- बादल, उमस और बारिश के संकेत से बढ़ी किसानों की चिंता इस वजह से वातावरण में चिपचिपी गर्मी महसूस की गई, जिससे लोगों को असहजता का सामना करना पड़ा। वहीं आसमान मे...