वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिम विक्षोभ के कारण फरवरी के मध्य में मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच बादलों की आवाजाही से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विक्षोभ के कारण मौसम शुष्क होने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी समेत पूर्वी यूपी में तेज हवा के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद आसमान साफ होने पर पछुआ चलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 29.1 और न्यनूतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.