वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सावनी बादलों ने मंगलवार शाम भादौं का आभास कराया। तेज हवा, बिजली की चमक और गर्जन के साथ शाम लगभग छह बजे से बादल झूमकर बरसना शुरू हुए। लगभग 45 मिनट तक बरसे, इस दौरान 27.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। इसके पहले दोपहर एक बजे के आसपास भी तेज बारिश हुई थी। दोपहर लगभग दो बजे तक 17 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। कुल मिलाकर मंगलवार को जनपद में 44.2 मिमी वर्षा हुई। इससे वातावरण में नमी बढ़ गई। सात डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। खरीफ सत्र की मुख्य फसल के लिए यह बारिश बहुत फायदेमंद मानी जा रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कहीं तेज बारिश तो कहीं-कहीं अति वृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वैसे, बारिश का यह दौर 24 अगस्त तक जारी रहने का संकेत है। 23 अगस्त को भारी व...