रामपुर, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन हिंदू नववर्ष के मौके पर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आम तौर पर इस दिन सूर्यदेव की चमक देखने को मिलती है मगर गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा जमा हुआ है। मौसम विभाग ने आज से तीन दिन तक जिले में गरज व चमक के साथ में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी हुई है। ऐसे में बारिश के साथ-साथ हवा चलने से फसल गिर सकती है और ओलावृष्टि में फसल की पैदावार प्रभावित होने के आसार हैं। वहीं कृषि विभाग ने भी किसानों को खेतों में जल निकासी के इंतजाम रखने और आमजन को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.