कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। गुरुवार की सुबह हल्की ठंडक और आसमान में बादलों की मौजूदगी के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह करीब 7:30 बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। सुबह 8 बजे तक तापमान 22 डिग्री, 9 बजे 24 डिग्री और 10 बजे तक 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिलने की संभावना बनी रही।फिलहाल मौसम पूरी तरह स्थिर नहींमौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम पू...