अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या, संवाददाता। बादलों के छाने से दिन का पारा दो डिग्री कम और रात का चार डिग्री बढ़ गया। जाते हुए मौसम में सुबह ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने कुछ दिनों से बढ़े हुए तापमान को सामान्य बताते हुए जानकारी दी है कि जिले में पानी बरसने की संभावना नही दिख रही है। अब मार्च के पहले सप्ताह से गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। कई दिनों बाद गुरुवार की सुबह ठंडी हवाओं के चलने से जाते हुए मौसम का एहसास हुआ। लोगों को गर्म कपड़े फिर निकालने पड़ गए। हालांकि दोपहर को हल्की धूप निकलने से फिर गर्म कपड़े परेशान करने लगे। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का मौसम तेजी से प्रवेश करता हुआ दिखा। क्योंकि 5 फरवरी से दिन और रात का तापमान बढ़ते क्रम में शुरू हो गया। 11 तारीख को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान भी 1...