रामपुर, जुलाई 17 -- मौसम के बदलते मिजाज के बीच शुक्रवार को की सुबह आसमान में घने बादलों का डेरा रहा। सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच चली लुकाछिपी ने लोगों को तपती धूप और हीटवेव से तो बड़ी राहत दी, लेकिन हवा में बढ़ी नमी के कारण हुई भीषण उमस ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की यह बात सिर्फ कागजी साबित हो रही है क्योंकि हवा में आद्र्रता का स्तर 81 % तक पहुंच गया है। धूप न होने के बावजूद लोग पसीने से तर-बतर हैं और घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दिनभर उमस से लोग बेहाल, शाम को बूंदाबांदी ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...