बादलों की लुकाछिपी के बीच बारिश की आहट
बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- बुलंदशहर। मंगलवार को मौसम के बदले रुख ने आमजन को गर्मी से राहत दी है। दिन की शुरुआत भले ही तेज धूप के साथ हुई थी, लेकिन दिन बढ़ने के साथ आसमान में छाए बादलों ने मौसम बदल दिया। ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया है। हालांकि, मौसम के इस यू-टर्न ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपनी तैयार फसल को लेकर खासे चिंतित नजर आए। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने से गेहूं और सरसों जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। यदि तेज हवा के साथ बारिश हुई, तो फसलें खेतों में बिछ सकती हैं, जिससे पैदावार और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के प्रभाव और ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.