संभल, मार्च 21 -- जनपद में लगातार तीसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में राहत की बात यह है कि कृषि विभाग पूरी सक्रियता के साथ नुकसान का सर्वे कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को भेजकर फसलों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। सरकारी नियमों के अनुसार, यदि किसी किसान की फसल का 33% से अधिक नुकसान होता है, तो उसे मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इससे किसानों को आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...