सीतामढ़ी, जून 29 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में मानसून की दस्तक के बावजूद संतोषजनक बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। आसमान में बादल तो नजर आ रहे हैं। लेकिन बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं। धान की रोपनी का समय निकलता जा रहा है। जबकि बिचड़े को बचाने के लिए किसान पानी की व्यवस्था में जुटे हैं। बारिश के इंतजार में कृषि गतिविधियां लगभग ठप पड़ गई हैं और किसानों की निगाहें हर पल आसमान पर टिकी हुई हैं। यह भी पढ़ें- उमस के बीच अगले चार दिन मेघ बरसाने को तैयारगर्मी और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त भीषण गर्मी और उमस ने आम जनजीवन को भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बिजली कटौती होने पर लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है। बच्चे...