रुडकी, अप्रैल 17 -- मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट ली और दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। इसके चलते लोगों को तेज गर्मी और लू से हल्की राहत मिली। गुरुवार के मुकाबले तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन अपेक्षाकृत सुहावना रहा। वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के 38 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 65 प्रतिशत और शाम को 34 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- बादल, उमस और बारिश के संकेत से बढ़ी किसानों की चिंता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.