रुडकी, मार्च 10 -- मंगलवार को रुड़की में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप भी निकलती रही। बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। इससे लोगों को जहां चिलचिलाती धूप से राहत मिली, वहीं मौसम में उमस रही। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन में हल्की उमस भी महसूस की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...