बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- बादलों की आवाजाही से मौसम में फिर बदलाव आया है। जिले के तापमान में गिरावट आई है और लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश की संभावना है। इसका असर तापमान पर पड़ेगा है और दिन के तापमान में कमी आएगी। इस समय मानसून के अंतिम दौर का असर दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। मंगलवार को झमाझम बारिश के बाद मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। गर्मी का असर कम हो गया है। तपिश से लोगों को राहत मिली है, मगर लोग उमस महसूस कर रहे हैं। बुधवार को सुबह से बारिश के बादल मंडराते रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके बाद बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही। दिनभर बारिश के बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिनभर बारिश के बादल छाए रहे। न्यूनतम ता...