सोनभद्र, मई 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे लोगों को भीषण लू के थपेड़ों से कुछ राहत तो मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किए रखा। दोपहर बाद बादलों के बीच से तेज धूप निकलने पर वातावरण में चिपचिपाहट बढ़ गई और लोग गर्मी से परेशान नजर आए। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 36.2 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यह भी पढ़ें- धूप-छांव के बीच कभी उमस और कभी ठंडी हवा से लोगों को मिली राहत वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, यानी इसमें 2.1 डिग्री सेल्सियस की ...