नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार की सुबह सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में सुबह विजिबिलिटी का स्तर 400 मीटर तक रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन में पहली बार कोहरे की वजह से विजिबिलिटी का स्तर इतना कम हुआ है। हवा की रफ्तार धीमी रहेगी : मौसम विभाग ने रविवार के लिए मध्यम कोहरा और कहीं-कहीं घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिन के समय हल्के बादलों की आवाजाही रह सकती है, जबकि हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे तक ही रहने की संभावना है। दिल्ली के मौसम में खासतौर पर रात के समय सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है। रात के समय हवा की गति खासतौर पर शांत हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.