बादलों और धूप के बीच चलती रही लुका-छिपी, गर्मी बरकरार
बस्ती, जून 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में रविवार को मौसम के मिजाज का मिला-जुला असर रहा। सुबह में निर्धारित समय पर तेज धूप निकलने के साथ ही दिन की शुरूआत हुई। सुबह से ही गर्मी का असर जारी रहा और लोगों को उमश से परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालाकि दोपहर होते-होते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे दिन भर बादलों और धूप के बीच लुका-छुपी चलता रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से मौसम में हुए बदलाव के बावजूद लोगों को गर्मी और उमश से पूरी तरह से राहत नहीं मिल पाई। यह भी पढ़ें- बादलों और धूप के बीच चलती रही लुका-छिपी, गर्मी बरकरार तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने के बाद भी उमस रहने से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय तेज धूप निकलने पर सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.