रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। जनपद में गुरूवार की सुबह मौसम ने करबट ली आसमान में बादल के संग हल्का कोहरा देखने को मिला। बादल और सर्द हबाओं से तापमान में गिरावट आई। जिससे लोगो को ठंड का अहसास हुआ। ठंड से बचने के लिय लोगो को गर्म कपड़े का सहारा लेना पड़ा। मौसम में आए बदलाव से बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई जा रही है। अचानक मौसम हल्का बदला एक बजे के करीब निकली हल्की धूप जिससे लोगों को मिली ठंड हवाओं से राहत। मौसम विभाग की माने तो आज न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के हिसाब से आगामी दिनो में सुबह-शाम ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता। सुबह-शाम की ठंड से होशियारी बरतने को भी कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...