नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बुधवार को बताया कि बादली रेलवे स्टेशन के पास यातायात जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को उपरोक्त स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने हाल ही में रेल मंत्री को पत्र लिखकर बाली क्षेत्र में लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया था और वहां पर रेलवे ओवरब्रिज के तत्काल निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया था। बादली रेलवे स्टेशन और रोहिणी सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन (टी-प्वाइंट) के बीच इससे एक मत्वपूर्ण संपर्क मार्ग स्थापित हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि इससे यातायात का दबाव कम होगा और दैनिक यात्रियों का सफर सुगम होगा। अब रेलमंत्र...