बाथरूम में रिकॉर्डिंग करता मोबाइल मिलने से डरी छात्राएं, हॉस्टल छोड़ लौटीं घर
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 11 -- यूपी के गोरखपुर में मोहद्दीपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गुरुवार को कैंट थाने की पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के साथ ही वार्डन आरती सिंह के बयान दर्ज किए। उधर, घटना के बाद से छात्राएं डरी हुई हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। गुरुवार शाम तक करीब 25 छात्राएं परिजनों के साथ घर लौट गईं। वहीं, पुलिस ने मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कर दिए हैं। मंगलवार रात बाथरूम में मोबाइल मिलने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया था। छात्राओं का कहना था कि मोबाइल को ऐसी जगह रखा गया था, जहां से बाथरूम के अंदर की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकती थीं। मोबाइल की जांच में कुछ छात्राओं के नहाने के वीडियो रिकॉर्ड होने की बात भी सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.