सहरसा, जून 4 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सौरबाजार स्थित पुलाघाट के समीप बुधवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 01 निवासी मो. रब्बान की लगभग 25 वर्षीय पत्नी लजिमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। परिजनों के अनुसार लजिमा खातून बुधवार दोपहर बाथरूम गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि मृतका का पहले हार्ट संबंधी बीमारी का इलाज भी चल चुका था।छह यह भी पढ़ें- बाथरूम में बेहोश विवाहिता की मौत,जांच में जुटी पुलिस वर्ष पूर्व हुआ था निकाह: मिल...