कौशाम्बी, जून 9 -- सैनी कोतवाली परिसर स्थित सरकारी कॉलोनी में बाथरूम के भीतर सोमवार की देर रात एक हेड कांस्टेबल अचेत पड़े मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने पर चेकअप कर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने मौत की वजह करंट लगने को बताई है। वे मूल रूप से गाजीपुर के निवासी थे। गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के हाजीपुर बिजहरी गांव निवासी 40 वर्षीय निरंजन कुशवाहा पुलिस विभाग में 2011 बैच के आरक्षी थे। बाद में पदोन्नति पाकर वह हेड कांस्टेबल हो गए थे। इन दिनों उनकी तैनाती कौशाम्बी जिले की सैनी कोतवाली में थी। कोतवाली परिसर स्थित कॉलोनी में वह अकेले ही रहते थे। सोमवार की रात पत्नी कुसुम देवी ने उनको कई बार फोन लगाया। जवाब नहीं मिलने पर पत्नी ने साथी आरक्षी उदय से संपर्क...