प्रयागराज, मार्च 8 -- Up News: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हुए कथित जानलेवा हमले ने धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस मामले में आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा सीधे तौर पर शंकराचार्य और उनके सहयोगियों को तहरीर में नामजद किए जाने के बाद अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शंकराचार्य ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल 'सुरक्षा पाने का एक हथकंडा' और 'मीडिया का ध्यान खींचने की कोशिश' करार दिया है।"बाथरूम के भीतर क्या हुआ, जवाब रेलवे दे" शंकराचार्य ने घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन अटेंडेंट ने बताया था कि आशुतोष ब्रह्मचारी जब बाथरूम में गए थे, तब वे पूरी तरह ठीक थे। शंकराचार्य ने तंज ...