नई दिल्ली, जून 14 -- बाथरूम और किचन में स्टील के नल आजकल हर किसी के घर में लगे हुए हैं। स्टील के नल देखने में सुंदर लगते हैं लेकिन रोजाना हाथ लगने के कारण ये काले और धब्बेदार दिखने लगते हैं। गंदे नल किसी को पसंद नहीं होते फिर चाहे वो किचन के हो या फिर बाथरूम के। इन नलों के धब्बों को साफ करना आसान भी नहीं होता और हार्ड केमिकल लगाने से स्टील काली पड़ जाती है। अगर आपके बाथरूम और किचन के नल काले दिखने लगे हैं, तो अब उन्हें साफ करने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 3 चीजों को मिलाकर आप नल को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें हर किसी के घर में मौजूद होती हैं।कैसे साफ करें सबसे पहले स्टील के नलों को पानी से भिगोकर छोड़ दें। आप चाहे तो गुनगुने या गर्म पानी...