नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- अंक ज्योतिष में जन्म तिथि से मूलांक निकाला जाता है। किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 9 माना जाता है। इस अंक के स्वामी मंगल कहे जाते हैं। ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है, इसलिए इन लोगों के स्वभाव में तेज ऊर्जा साफ दिखती है। ये आगे बढ़ने वाले होते हैं और मुश्किल काम में भी हिम्मत से लग जाते हैं। मंगल का प्रभाव इन्हें साहसी बनाता है, लेकिन वही प्रभाव स्वभाव को तीखा भी कर देता है।छोटी बात पर गुस्सा, भीतर से सीधा स्वभाव मूलांक 9 वाले छोटी-सी बात पर भी भड़क सकते हैं। इनकी आवाज तेज हो जाती है, जो सामने वाले को कठोर लग सकता है। कई बार इसी उग्रपन से रिश्तों में कड़वाहट भी आ जाती है। परिवार या दोस्त इन्हें समझ नहीं पाते हैं, तो दूरी बढ़ जाती है। इसके बावजूद इनका दिल साफ माना ज...