गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप बातों में उलझाकर दो युवकों ने एक युवक का पर्स और मोबाइल ले लिया। पर्स में रखे एटीएम से 15 हजार रुपये भी निकाल लिए। थाना सुशांत लोक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल के नदिया के गांव हिदोईपुर निवासी शाहजुलशेख मौजूदा समय में टीकली की गली नंबर एक में रहते हैं। शाहजुलशेख ने बताया कि दो मई की रात दस बजे वह किसी काम से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप गया था। घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक युवक उसके पास आया और दिल्ली जाने का रास्ता पूछने लगा। अभी पहले युवक से बात कर रहा था कि दूसरा युवक पहुंच गया। वह बिहार जाने का रास्ता पूछने लगा।
घटना का विवरण रास्ता बताने के दौरान एक युवक से उससे कहा कि उसके पास न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.