पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत,संवाददाता। ईरिक्शा पर बैठी महिला को बातों में उलझाकर दो महिलाओं ने उसके पर्स से सोने के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। महिला ने मायके पहुंचकर पर्स देखा तो जेवरात और नगदी गायब थी। यह देखकर महिलाओं के होश उड़ गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस महिलाओं की सीसी कैमरों के आधार पर तलाश कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी नरगिश जहां पत्नी मोहम्मद कासिम ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 22 फरवरी को वह अपने पति के साथ घर से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने मायके के लिए गुलड़िया भिंडारा जा रही थी। दोपहर साढ़े बारह बजे स्टेशन रोड पर मधुवन कॉलोनी के सामने दो महिलाएं और एक 12 साल का बच्चा भी ई रिक्शा में बैठ गया। उन महिलाओंं ने उसके साथ बातें करना शु...