रांची, अगस्त 6 -- 14वीं जेपीएससी व जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को बड़ा संदेश दिया। सीएम ने कहा कि छात्र अपनी बात रखें, सरकार गंभीरता से सुनेगी। इसके बाद हाई पावर कमेटी गठित हुई और शाम में प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए वार्ता की पहल शुरू हो गई। देर शाम छात्रों ने भी वार्ता पर सहमति जताई। आंदोलनरत छात्रों की कोर कमेटी के सदस्य ने कहा कि वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का ऐलान गुरुवार को होगा। ऐसे में जल्द वार्ता की उम्मीद बढ़ी है। इससे पहले आंदोलन को लेकर दिनभर गहमागहमी बनी रही। अब छात्र भी बातचीत के लिए राजी हैं, लेकिन उन्होंने सरकार के सामने एक शर्त रख दी है।मीडिया के सामने होगी बात झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बातचीत के लिए राजी होने के बाद प्रदर्शन ...