नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- अमेरिका के साथ बातचीत की मध्यस्थता करने के लिए ईरान ने पाकिस्तान का आभार जताया है। यह वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को शुरू हुई और लगातार 21 घंटे तक चली। दोनों पक्षों के बीच संदेशों और टेक्स्ट का आदान-प्रदान हुआ, लेकिन अंत में कोई समझौता नहीं हो सका। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने पाकिस्तान सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इन वार्ताओं को होस्ट करने और आगे बढ़ाने में ईमानदार प्रयास किए। यह भी पढ़ें- कितना खतरनाक है US का सबसे महंगा सर्विलांस ड्रोन, जो होर्मुज के ऊपर हो गया गायब बातचीत में होर्मुज स्ट्रेट, परमाणु मुद्दे, युद्ध क्षतिपूर्ति, पाबंदी हटाने और लड़ाई को समाप्त करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। ईरान ने साफ किया कि कूटनीति उसके लिए पवित्र जिहाद का ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.