दरभंगा, मार्च 26 -- मनीगाछी,। आगामी 27 मार्च को सिद्धपीठ भगवती बाणेश्वरी स्थान में होने वाली बाणेश्वरी महोत्सव के सफल आयोजन की समीक्षा बैठक बुधवार को बाणेश्वरी स्थान में एडीएम आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ दुनिया लाल यादव, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार, बीपीआरओ अशोक कुमार,एस आई साध्वी कुमारी एवं न्याय समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन के लिए ए डी एम सलीम अख्तर ने पार्किंग, परिसर की साफ-सफाई, भोजन स्थल, कलाकारों के ठहराव सहित अन्य विषयों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। बैठक की जानकारी देते हुए एडीएम ने बताया कि महोत्सव में प्रखंड स्तर के विद्यालयों में इस वर्ष 10 वीं एवं 12वीं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली छात्र/ छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।इसके साथ ही मिथ...