बाढ का पानी घटा, लेकिन खेतों में डूबी फसल
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 2 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। आलापुर तहसील क्षेत्र के अराजी देवारा, माझा कम्हरिया, सिद्धनाथ समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को बाढ़ का पानी कुछ कम हुआ, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। बीते दिनों बढ़े जलस्तर से खेतों में पानी भर जाने के कारण धान और गन्ने की फसल डूब गई है। गांवों की आबादी तक अभी पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव बना हुआ है। कई स्थानों पर संपर्क मार्गों के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित है। देवारांचल में फसल डूब गई है और चारे का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के बाद खेतों में पानी भर गया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सरयू के पानी से तीन विद्यालय बंद इससे धान और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। बाढ़ का पानी घटने के बाद दोबारा बढ़ने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.