कटिहार, जुलाई 10 -- कटिहार, एक संवाददाता गंगा समेत प्रमुख नदियों में बढ़ा जलस्तर बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता के अनुसार महानंदा, गंगा, बरंडी और कोसी नदी के कई स्थलों पर जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट में सभी स्थानों पर खतरे के निशान से पानी नीचे बताया गया है। यह भी पढ़ें- घाघरा की कटान ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलेंजलस्तर में वृद्धि और कटाव का दबाव गंगा के जलस्तर में धीमी वृद्धि और तेज धारा के कारण मरघा क्षेत्र में कटाव का दबाव बना हुआ है। हालांकि फिलहाल नदी का पानी तटबंध तक नहीं पहुंचा है और सभी गेज स्थलों पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।ग्रामीणों ने मांग की है कि संवेदनशील स्थानों पर स्थायी कटाव निरोधक कार्य कराया जाए, ताकि हर साल होने वाले नुकसान से राहत मिल सके। वहीं विभाग ने आश्वस्त किया है कि कटाव प्रभावित क्षेत्रों मे...