बाढ़- सरयू नदी में बढ़ाव जारी, बढ़ा बाढ़ का खतरा
आजमगढ़, जुलाई 25 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण सरयू (घाघरा)नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मऊ के दोहरीघाट और बलिया के बेल्थरारोड में नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। जलस्तर में लगातार वृद्धि से सिंचाई विभाग ने निगरानी तेज कर दी है तथा निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बीते 24 घंटे में दोहरीघाट में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर खतरे के निशान 69.90 मीटर से महज 62 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रिंस कुमार ने बताया कि गुरुवार को नेपाल के तीन बैराजों से लगभग 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 2.77 लाख क्यूसेक हो गया। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: 24 घंटे में सरयू नदी का 15 सेमी बढ़ा जलस्तर उन्होंने कहा कि यद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.