अलीगढ़, सितम्बर 12 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। टप्पल में बाढ़ के बाद जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने-जाने का मार्ग पूरी तरह से बाधित है। गांव में बाढ़ आने के बाद से बिजली गायब है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद विषैले जीवन परेशानी खड़ा कर रहे हैं। ग्रामीण राहत शिविर में समय बिता रहे हैं। उन्हें घर की चिंता सता रही है। टप्पल में यमुना का जल स्तर बढ़ने के बाद से गांव महाराजगढ़, शेरपुर, चंडीगढ़, रामगढ़ी, पदोखना, धारा गढ़ी समेत एक दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आए थे। इसके बाद ग्रामीणों का पलायन शुरु हुआ। प्रशासन ने मंडी क्षेत्र में राहत शिविर बनाया। बाढ़ के पानी ने किसानों की फसलों का नुकसान तो किया ही साथ ही उनके मकानों को भी खत्म कर दिया। किसी का मकान ढह गया तो किसी के मकान में दरार आ गई। ग्रामीण मकानों को लेकर चिंतित हैं। प्रभारी मंत्री के ...