चम्पावत, फरवरी 18 -- टनकपुर। नायकगोठ की ग्राम प्रधान कंचन देवी ने बाढ़ की रोकथाम के लिए सीसी ब्लॉक बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा है कि किरोड़ा नाले का पानी डायवर्ट होकर जंगल से नायकगोठ गांव में घुस जाता है। कहा है कि किरोड़ा पुल के नीचे नाले में अत्यधिक बोल्डर एवं मलवा एकत्रित होने से पानी का बहाव गांव की ओर मुड़ गया है। नाले का पानी नयागोठ, बोरागोठ होते हुएं घसियारामंडी वार्ड नंबर नौ और पूर्णागिरि विहार में भी प्रवेश कर रहा है। उन्होंने किरोड़ा पुल से नीचे शारदा कॉरिडोर के तहत सीसी ब्लाक निर्माण की मांग की है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...