बाढ़ से बचाव को जागरूक किए जाएंगे विद्यार्थी
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- लखीमपुर। माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को अब आपदा बाढ़ से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा लखनऊ मण्डल के सभी जिले बाढ़ से प्रभावित होने वाले जनपदों की श्रेणी में रखे गए हैं। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपने पास के शरण स्थलों की जानकारी रखी जाए, बाढ़ के पानी के पास न खेलें, आपात्कालिक किट हमेशा अपने पास रखें जिसमें एक रेडियो, टॉर्च, बैटरी, पानी, सूखा भोज्य पदार्थ, मोमबत्ती व माचिस जरूर हो। उबला पानी पिएं, हल्का भोजन लें, बाढ़ से प्रभावित भोज्य पदार्थों का सेवन न किया जाए। यह भी पढ़ें- बाढ़ से बचाव को जागरूक किए जाएंगे विद्यार्थी खाद्य पदार्थों को ढक कर रखें। सांप सहित जहरीले पशुओं से सचेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.