बेगुसराय, सितम्बर 3 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रशिक्षु आईएएस सह बलिया एसडीएम अजय यादव ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात प्रेस वार्ता कर स्थिति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पटना मुख्यालय एवं जिलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा के जलस्तर में अभी और वृद्धि होने की संभावना है। इससे वर्ष 2016 में आई बाढ़ की स्थिति बन सकती है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मधुरापुर के समीप रिंग बांध में रिसाव से दहशत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में स्थिति उन्होंने दियारावासियों को परिजनों व मवेशियों के साथ ऊंची जगह में सुरक्षित पहुंचने को जरूरी बताया है। उन्होंने बताया कि बीडीओ एवं सीओ को माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि मवेशियों के लिए पशु चारा की व्यवस्था की ...