गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गंडक की बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने के साथ खेतों में तबाही का मंजर सामने आने लगा है। हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। प्रारंभिक आकलन में करीब 9 हजार हेक्टेयर में फसल प्रभावित हुई है, जबकि 3.5 हजार हेक्टेयर में फसल पूरी तरह नष्ट होने की बात सामने आई है। अब किसानों को हुए नुकसान की वास्तविक तस्वीर सामने लाने के लिए सोमवार से खेतों में सर्वे शुरू होगा। कृषि विभाग और अंचल प्रशासन की टीमें गांव-गांव पहुंचकर फसल क्षति का आकलन करेंगी।

फसल की बर्बादी के क्षेत्र जिले में इस वर्ष करीब 82 हजार एकड़ में गन्ने की खेती हुई है। दियारा क्षेत्र में करीब 13,491 एकड़ में फसल लगी है। सिधवलिया सहित दियारा क्षेत्र के किसानों के अनुसार इस बार बड़ी संख्या में 268 और 9401 वैरायटी का गन्ना लगाय...