प्रयागराज, अगस्त 22 -- गंगा यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच जिले के 5200 प्रभावित परिवारों को प्रशासन इस वक्त राहत सामग्री पहुंचा रहा है। विशेषकर बारा और कोरांव में जलस्तर कम होने के बाद भी अब तक लोग परेशान हैं। शनिवार को क्षेत्र में लगभग 700 सूखे राशन की किट का वितरण किया गया है। बेलन का जलस्तर कम होने के बीच गंगा और यमुना के जलस्तर ने परेशानी बढ़ाई है। ऐसे में अभी जिले में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि शरणालय तो क्रियाशील नहीं हैं, लेकिन इस बाढ़ से नुकसान हुआ है। शनिवार को एसडीएम मेजा व बारा ने अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर पाया है कि फसल का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी खेतों में पानी भरा होने के कारण कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में कुछ कह पाना संभव नहीं है। एसडीएम करछना ने अपने निरीक्षण में शनिवार...