भागलपुर, सितम्बर 15 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक अनुदान (जीआर) राशि का भुगतान मंगलवार को किया जाएगा। जिले के 11 प्रखंड के सर्वेक्षित लाभुकों को जीआर राशि देने के लिए योग्य पाया गया है। इसमें प्रखंड स्तर पर 1,23,352 लाभुकों के दाखिल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन हो गया है। कुछ आवेदनों की जांच चल रही है। जबकि स्क्रूटनी के दौरान कई आवेदनों के साथ डॉक्यूमेंट अटैच नहीं पाया गया। सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा को डीएम ने सौंपे प्रतिवेदन में जीआर राशि के भुगतान की अद्यतन जानकारी दी। डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया कि अब तक 123352 बाढ़ पीड़ित परिवारों, जिनका नाम पहले से आपदा संपूर्ति पोर्टल पर अपलोड है और जो आधार लिंक है, उन्हें सात हजार रुपये जीआर राशि के रूप में देने के लिए जिला द्वारा अ...