लखीमपुरखीरी, मई 4 -- खीरी में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने रविवार को तहसील सदर के अंतर्गत फूलबेहड़ ब्लॉक में बंधों के आसपास बसे गांवों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पूर्व वर्षों में बाढ़ के दौरान किए गए राहत कार्यों की समीक्षा की और इस बार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद नक्शों के माध्यम से पूरी वस्तुस्थिति को समझा और संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा।

बाढ़ की स्थिति में तैयारी उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में त्वरित रेस्पॉन्स के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी...