अमरोहा, जुलाई 10 -- बाढ़ व अतिवृष्टि से निपटने तथा खोज एवं बचाव व राहत कार्यों के प्रबंधन के लिए जिला मुख्यालय एवं तहसीलों में कंट्रॉल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। साथ ही आमजन को विकास खंड, तहसील अथवा जनपद मुख्यालय पर न आना पड़े उनकी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शिकायत प्रकोष्ठ (जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर) के रूप में भी जिला मुख्यालय पर संचालन किया जाएगा। कन्ट्रोल रूम एवं शिकायत प्रकोष्ठ (जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर) का दुरभाष नम्बर- 05922-252100 एवं 05922-252800 है जिस पर आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। डीएम डा. नितिन गौड़ ने बताया कि कन्ट्रोल रूम एवं शिकायत प्रकोष्ठ (जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर) पर शिफ्टवार टीम प्रभारी अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर चन्द्रकान्ता को कंट्रोल रूम एवं शिकायत प्रकोष्...