बिहारशरीफ, मई 29 -- बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रखें गोताखोर और नाव : प्रभारी मंत्री बाउघाट पुल की ऊंचाई बढ़ाने और लटकते बिजली के तारों को दुरुस्त करने निर्देश पशु चारे से लेकर जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक रखने का टास्क शेखपुरा, निज संवाददाता। आगामी मानसून में संभावित बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए जिला प्रशासन अभी से एक्शन मोड में आ गया है। यह भी पढ़ें- बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रखें गोताखोर और नाव : प्रभारी मंत्रीबाढ़ की तैयारी बाढ़ से पहले राहत और बचाव की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रभारी मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में शुक्रवार को समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि आपदा का इंतजार न करें, बल्कि पूर्व प्रबंधन के तहत गोताखोरों, नावों और राहत सामग्रि...