श्रावस्ती, अप्रैल 13 -- जमुनहा (श्रावस्ती), संवाददाता। जिले की तहसील जमुनहा के अंतर्गत भिनगा-मल्हीपुर संपर्क मार्ग पर वीरपुर गांव को जाने वाली सड़क पूर्व में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाढ़ के कारण सड़क के किनारे का हिस्सा कट गया था, जिसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है। इससे गांव के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का किनारा कट जाने से रास्ता संकरा और जोखिम भरा हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेष कर बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है।इस समस्या को लेकर गांव के दिनेश कुमार आर्य, शब्बीर अहमद, शुभम पाठक, जय मंगल पाठक, गुरुदेव, शिव शंकर सलीम सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि यदि शीघ्...