बाढ़ सुरक्षा कार्य के विरोध में सड़क पर बैठे ग्रामीण
बागेश्वर, जून 3 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चीराबगड़-कर्मी मोटर मार्ग पर बुधवार को ग्रामीणों ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के विरोध में सड़क पर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन बाढ़ सुरक्षा दीवार के दौरान बड़े-बड़े बोल्डर नदी के दूसरी ओर डाले जा रहे हैं, जिससे आपदा के समय उनके मकानों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर लंबे समय से बने गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। ग्राम सरपंच संगीता गढ़िया ने आरोप लगाया कि बाढ़ सुरक्षा कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री बिना अनुमति और बिना रॉयल्टी के लाई जा रही है। घंटों तक ग्रामीण और महिलाएं सड़क पर बैठे रहे। सूचना मिलने पर तहसीलदार नितिशा आर्या, राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.