बाढ़ संभावित गांवों में लगी राहत चौपाल, लोगों को किया गया जागरूक
कन्नौज, जून 17 -- कन्नौज। मानसून से पहले संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर तहसील सदर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में मंगलवार को बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी गई। चौपाल का आयोजन फिरोजपुर कटरी, मिश्रीपुर और कटरी अमीनाबाद गांव में किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ के समय सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के रास्तों और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.