नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राजधानी में वर्ष 2023 जैसी बाढ़ की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के समक्ष दाखिल प्रगति रिपोर्ट में सरकार ने बताया है कि यमुना के कमजोर तटबंधों को मजबूत किया गया है। 77 प्रमुख नालों की सफाई जारी है और यमुना बाढ़ क्षेत्र का नया वैज्ञानिक अध्ययन कराया जा रहा है। यह रिपोर्ट सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एनजीटी को सौंपी है। एनजीटी ने जुलाई 2023 की बाढ़ को लेकर आई मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया था, जिनमें सवाल उठाया गया था कि इतनी बड़ी बाढ़ का पूर्वानुमान समय पर क्यों नहीं हो सका। 2023 में अधिक हुई थी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 की बाढ़ के बाद हथनीकुंड से ओखला बैराज तक बाढ़ प्रबंधन की समीक्षा के लिए केंद्र...