पूर्णिया, अगस्त 15 -- रूपौली, एक संवाददाता। पूर्व मंत्री सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती गुरुवार के दिन प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा कर जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिल उनकी समस्याओं को जाना। पूर्व मंत्री बीमा भारती ने बाढ़ प्रभावित जंगलटोला, साधुपुर, मंझोडीह, टोपरा आदि जगहों का जायजा लेते हुए बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान जिप सदस्य रानी भारती, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रुपौली प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद समद आलम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...