बाढ़ राहत शिविरों में फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़े
भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बाढ़ के कारण विस्थापित हुए सैकड़ों परिवार इन दिनों नगर निगम क्षेत्र में बने बाढ़ राहत कैंप में अपना दिन काट रहे हैं। पानी में लगातार भीगने के कारण बाढ़ पीड़ित कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोगों में सबसे अधिक फंगल इंफेक्शन हो रहा है। हाथ और पैर में लाल चकत्ते और जख्म हो गया है। वहीं सीजनल बीमारी जैसे सर्दी, खांसी और बुखार के भी मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चों में भी सर्दी और कान दर्द की समस्या बढ़ रही है। इसके अलावा पूर्व से बीमार लोगों की तकलीफ बढ़ी है。
स्वास्थ्य शिविर का संचालन बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पॉलिटेक्निक मैदान, टीएनबी कॉलेजिएट मैदान, ओल्ड इवनिंग कॉलेज, बाल निकेतन विद्यालय, टिल्हा कोठी, चर्च मैदान व महाशय ड्योढी में चल रहे राहत कैंप में अस्थायी स्वास्थ्य शिविर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.