रुद्रपुर, सितम्बर 19 -- सितारगंज, संवाददाता। आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में लौका व गोठा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि हाल ही में आई बाढ़ से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ, यहां तक कि दो लोगों की मौत भी हुई, लेकिन राजस्व कर्मचारियों ने कई परिवारों को अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराई। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सितारगंज क्षेत्र में आई बाढ़ आपदा के दौरान प्रशासन ने प्रभावित परिवारों का सही सर्वेक्षण नहीं किया। इस कारण कई जरूरतमंद परिवार मुआवजे से वंचित रह गए हैं। सत्येंद्र कुमार ने मांग की कि प्रशासन लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करे और सभी वंचित बाढ़ प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा राशि वितरित की जाए। धरने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.